Skip to main content
हिन्दी हिस्ट्री (ANCIENT HINDI)

हिन्दी हिस्ट्री (ANCIENT HINDI)

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राष्ट्रभाषा है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राष्ट्रभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दहिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।स शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ (42) करोड़ २०(20) लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०;(6,65,970) दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२;(8,90,292) यमन में २,३२,७६०;(2,32,760) युगांडा में १,४७,०००;(9,47,000) सिंगापुर में ५,०००;(5,000)इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४(94) करोड़ १०(90) लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १(9) अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। नेपाल में ८(8) लाख; जर्मनी में ३०,०००(30,000) हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के स्तर को पार कर विश्वभाषा बनने की ओर अग्रसर है। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी।

भारत इतिहास (HISTORY OF HINDUSTANI)

हिन्दी शब्द का सम्बंध संस्कृत शब्द सिन्धु से माना जाता है। 'सिन्धु' सिन्ध नदी को कहते थे और उसी आधार पर उसके आस-पास की भूमि को सिन्धु कहने लगे। यह सिन्धु शब्द ईरानी में जाकर ‘हिन्दू’, हिन्दी और फिर ‘हिन्द’ हो गया बाद में ईरानी धीरे-धीरे भारत के अधिक भागों से परिचित होते गए और इस शब्द के अर्थ में विस्तार होता गया तथा हिन्द शब्द पूरे भारत का वाचक हो गया। इसी में ईरानी का ईक प्रत्यय लगने से (हिन्द ईक) ‘हिन्दीक’ बना जिसका अर्थ है ‘हिन्द का’। यूनानी शब्द ‘इन्दिका’ या अंग्रेजी शब्द ‘इण्डिया’ आदि इस ‘हिन्दीक’ के ही विकसित रूप हैं। हिन्दी भाषा के लिए इस शब्द का प्राचीनतम प्रयोग शरफुद्दीन यज्+दी’ के ‘जफरनामा’(1424) में मिलता है। प्रोफेसर महावीर सरन जैन ने अपने " हिन्दी एवं उर्दू का अद्वैत " शीर्षक आलेख में हिन्दी की व्युत्पत्ति पर विचार करते हुए कहा है कि ईरान की प्राचीन भाषा अवेस्ता में 'स्' ध्वनि नहीं बोली जाती थी। 'स्' को 'ह्' रूप में बोला जाता था। जैसे संस्कृत के 'असुर' शब्द को वहाँ 'अहुर' कहा जाता था। अफ़ग़ानिस्तान के बाद सिन्धु नदी के इस पार हिन्दुस्तान के पूरे इलाके को प्राचीन फ़ारसी साहित्य में भी 'हिन्द', 'हिन्दुश' के नामों से पुकारा गया है तथा यहाँ की किसी भी वस्तु, भाषा, विचार को 'एडजेक्टिव' के रूप में 'हिन्दीक' कहा गया है जिसका मतलब है 'हिन्द का'। यही 'हिन्दीक' शब्द अरबी से होता हुआ ग्रीक में 'इन्दिके', 'इन्दिका', लैटिन में 'इन्दिया' तथा अंग्रेज़ी में 'इण्डिया' बन गया। अरबी एवँ फ़ारसी साहित्य में भारत (हिंद) में बोली जाने वाली भाषाओं के लिए 'ज़बान-ए-हिन्दी', पद का उपयोग हुआ है। भारत आने के बाद अरबी-फारसी बोलनेवालों ने 'ज़बान-ए-हिन्दी', 'हिन्दी जुबान' अथवा 'हिन्दी' का प्रयोग दिल्ली-आगरा के चारों ओर बोली जाने वाली भाषा के अर्थ में किया। भारत के गैर-मुस्लिम लोग तो इस क्षेत्र में बोले जाने वाले भाषा-रूप को 'भाखा' नाम से पुकराते थे, 'हिन्दी' नाम से नहीं।

हिन्दी के विभिन्न नाम या रूप(VARIOUS FACES AND NAMES OF HINDI)

1.हिन्दवी 2.रेख्ता 3.दक्खिनी 4.खड़ी बोली

हिन्दी भाषा का इतिहास

हिन्‍दी भाषा का इतिहास लगभग एक हजार वर्ष पुराना माना गया है। हिन्‍दी भाषा व साहित्‍य के जानकार अपभ्रंश की अंतिम अवस्‍था 'अवहट्ठ' से हिन्‍दी का उद्भव स्‍वीकार करते हैं। चंद्रधर शर्मा गुलेरी ने इसी अवहट्ठ को 'पुरानी हिन्दी' नाम दिया। अपभ्रंश की समाप्ति और आधुनिक भारतीय भाषाओं के जन्मकाल के समय को संक्रांतिकाल कहा जा सकता है। हिन्दी का स्वरूप शौरसेनी और अर्धमागधी अपभ्रंशों से विकसित हुआ है। १००० ई. के आसपास इसकी स्वतंत्र सत्ता का परिचय मिलने लगा था, जब अपभ्रंश भाषाएँ साहित्यिक संदर्भों में प्रयोग में आ रही थीं। यही भाषाएँ बाद में विकसित होकर आधुनिक भारतीय आर्य भाषाओं के रूप में अभिहित हुईं। अपभ्रंश का जो भी कथ्य रूप था - वही आधुनिक बोलियों में विकसित हुआ। अपभ्रंश के सम्बंध में ‘देशी’ शब्द की भी बहुधा चर्चा की जाती है। वास्तव में ‘देशी’ से देशी शब्द एवं देशी भाषा दोनों का बोध होता है। प्रश्न यह कि देशीय शब्द किस भाषा के थे ? भरत मुनि ने नाट्यशास्त्र में उन शब्दों को ‘देशी’ कहा है ‘जो संस्कृत के तत्सम एवं सद्भव रूपों से भिन्न है। ये ‘देशी’ शब्द जनभाषा के प्रचलित शब्द थे, जो स्वभावतया अप्रभंश में भी चले आए थे। जनभाषा व्याकरण के नियमों का अनुसरण नहीं करती, परंतु व्याकरण को जनभाषा की प्रवृत्तियों का विश्लेषण करना पड़ता है, प्राकृत-व्याकरणों ने संस्कृत के ढाँचे पर व्याकरण लिखे और संस्कृत को ही प्राकृत आदि की प्रकृति माना। अतः जो शब्द उनके नियमों की पकड़ में न आ सके, उनको देशी संज्ञा दी गई।
हिन्दी की बोलियाँ
हिन्दी का क्षेत्र विशाल है तथा हिन्दी की अनेक बोलियाँ (उपभाषाएँ) हैं। इनमें से कुछ में अत्यंत उच्च श्रेणी के साहित्य की रचना भी हुई है। ऐसी बोलियों में ब्रजभाषा और अवधी प्रमुख हैं। ये बोलियाँ हिन्दी की विविधता हैं और उसकी शक्ति भी। वे हिन्दी की जड़ों को गहरा बनाती हैं। हिन्दी की बोलियाँ और उन बोलियों की उपबोलियाँ हैं जो न केवल अपने में एक बड़ी परंपरा, इतिहास, सभ्यता को समेटे हुए हैं वरन स्वतंत्रता संग्राम, जनसंघर्ष, वर्तमान के बाजारवाद के खिलाफ भी उसका रचना संसार सचेत है।[9] हिन्दी की बोलियों में प्रमुख हैं- अवधी, ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली, बघेली, भोजपुरी, हरयाणवी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवी, झारखंडी, कुमाउँनी, मगही आदि। किन्तु हिन्दी के मुख्य दो भेद हैं - पश्चिमी हिन्दी तथा पूर्वी हिन्दी।

कुछ महत्वपूर्ण बातें
1 . १४(14) सितम्बर १९४९(1949) को संविधान सभा ने पूर्ण बहुमत से यह निर्णय लिया गया के हिंदी ही भारत की राज भाषा होगी ! 2 . भारत में सबसे अधिक 461 भाषाए बोली जाती हैं। इनमे से 14 भाषाए विलुप्त हो चुकी हैं। भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी हैं। 77 % लोग आज भी हिंदी में बोलते हैं। 3 . सबसे अच्छी बात है हमारी भाषा की के जैसा बोलोगे वैसा ही लिखोगे जो और किसी भाषा में नहीं हो पाता। 4 . आर्टिकल 343 में हिंदी भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया। 5. सन 1977 में हमारे 10 th प्रधान मंत्री जी श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संयुक्त राष्ट्र की सभा को हिंदी में सम्भोदित किया था। 6 . सबसे ज्यादा हिंदी में बोले जाने वाला शब्द है "नमस्ते" . 7 . सत्र 2000 में सबसे पहला हमारा हिंदी पोर्टल आया था। 8 . हिंदी भारत की उन 7 भाषाओ में से है जिसका इस्तेमाल वेब एड्रेस्सेस बनाने में किया जाता हैं . 9 . बहुत ही खूब बात जान कर ख़ुशी होगी के यूनाइटेड नेशन में पुरे 45 विश्व विद्यालय और पुरे संसार में कुल मिला कर 176 विश्व विद्यालय है जहा हिंदी भाषा पढाई जाती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Baji Rao I BAJI RAO (peshwa of maratha) Baji Rao (18 August 1700 – 28 April 1740) was a general of the Maratha Empire in India. He served as Peshwa (Prime Minister) to the fifth Maratha Chhatrapati (Emperor) Shahu from 1720 until his death. He is also known by the name Bajirao Ballal. Baji Rao is credited with expanding the Maratha Empire in India which contributed to its reaching a zenith during his son's reign twenty years after his death. In his military career spanning 20 years, Baji Rao never lost a battle. According to the British Field Marshal Bernard Montgomery, Baji Rao was possibly the finest cavalry general ever produced by India. EARLY LIFE Bajirao was born into the Bhat family of Kokanastha Chitpavan Brahmin lineage. His father Balaji Vishwanath was the first Peshwa of Chhatrapati Shahu; his mother was Radhabai Barve. Baji Rao had a younger brother Chimaji Appa and two sisters, Bihubai Joshi and Anubai Ghorpade. The eldest of his sisters was married into a De...
Ancient Time love (mirza sahiban) The first writer about famous love(MIRZA SAHIBAN) Mirza Sahiba was first written by the Punjabi sofi poet Hafiz Barkhudar Ranjha from Tahat Hazara District Sargodha Pakistan. Hafiz Barkhudar was student of a Hakeem family, ancestors of Punjab and do Bait under Hakeem family ancestors. That Hakeem family brought Hafiz Sahab from Tahat Hazara district Sargodha to a place in Sialkot Pakistan named Chitti Sheikhan. Hafiz Sahab lived and died in Chitti Sheikhan. FULL STORY OF MIRZA SAHIBAN IN SIMPLE ENGLISH A long time ago in the village of Kheewa, a town in the control of Sial tribe of Jats, a woman gave birth to a baby boy. Unfortunately, the woman died after giving birth and was unable to breastfeed her son. However, another woman nearby had recently given birth to a girl. This woman took it upon herself to help the little boy. She fed this boy as she did her own daughter. Thus, as is the custom for such occasions, these two children became “mi...